भारी मतों से जीत दर्ज कर चंडीगढ़ के सांसद बनेंगे मनीष तिवारी…अहमद अली

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love
भारी मतों से जीत दर्ज कर चंडीगढ़ के सांसद बनेंगे मनीष तिवारी…अहमद अली 

नवाब आजाद
यमुनानगर, चंडीगढ़ 

इंडिया गठबंधन के चंडीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी मनीष  तिवारी भारी मतों से जीत दर्ज कर चंडीगढ़ के सांसद बनेंगे। कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को लोग खुद बुला बुलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवारों को लोग गांवों व कस्बों में भी घुसने तक नहीं दे रहे हैं। ऐसे में आम जनता भारी उत्साहित हैं आम जन के सहयोग इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह बात चंडीगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाफिज अहमद अली ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान माइनॉरिटी मोर्चा कांग्रेस के अध्यक्ष हाफिज अहमद अली, सीनियर कांग्रेसी लीडर सादिक शेख ने बताया कि चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनीष तिवारी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पार्टीे इंडिया गठबंधन को लेकर आम जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉक्टर हसन ने बताया कि आने वाले समय में माइनॉरिटी मोर्चा अपनी पूरी ताकत के साथ चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए घर-घर तक जा रहा है। जहां पर लोगों में इंडिया गठबंधन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मौके पर चेयरमैन हाफिज अहमद अली, सादिक शेख, अल्पसंख्यक विभाग चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष हाजी युनुस , डॉ हसन , दाऊद अली,एडवोकेट नजीर शेख, अब्दुल हमीद, खलील अहमद, आरिफ सिद्दीकी,  डॉ अनीश, जीशान उल हक,जाहिद सागर, नौशाद खान, दिलशाद अहमद ,नवाब खान समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो… कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चंडीगढ़ अध्यक्ष अहमद अली।
Show quoted text

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *